ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हुए हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, निशानेबाजी जैसे कई खेल

फीचर्डग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हुए हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, निशानेबाजी जैसे कई...

Date:

राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी कर रहे शहर ग्लासगो ने 2026 खेलों के कार्यक्रम से हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट और निशानेबाजी, टेबल टेनिस, स्क्वैश और ट्रायथलॉन को जैसे प्रमुख खेलों को हटा दिया है, कहा जा रहा है कि लागत को सीमित करने के ये किया गया है। बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा रहे नौ खेल अगले खेलों का हिस्सा नहीं होंगे। ये खेल केवल चार स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेलों का यह कार्यक्रम भारत की पदक संभावनाओं के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि इससे पहले हटाए गए खेलों में से अधिकांश पदक उसने जीते थे।

ग्लासगो ने इससे पहले 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के एक बयान के मुताबिक खेल कार्यक्रम में एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड), तैराकी और पैरा तैराकी, कलात्मक जिमनास्टिक, ट्रैक साइकिलिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग, नेटबॉल, भारोत्तोलन और पैरा पावरलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, जूडो, बाउल्स और पैरा बाउल्स, 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं।

बयान के अनुसार ये खेल चार स्थानों स्कॉट्सटाउन स्टेडियम, टोलक्रॉस इंटरनेशनल स्विमिंग सेंटर, एमिरेट्स एरिना और स्कॉटिश कॉम्पिटिशन कॉम्प्लेक्स (एसईसी) में आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ को होटलों में ठहराया जाएगा। ग्लासगो खेलों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए सीजीएफ ने कहा, “2026 में ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन आठ मील के दायरे में स्थित चार स्थलों पर किया जाएगा। इन खेलों में 10 खेलों को शामिल किया गया है। निशानेबाजी को कार्यक्रम से बाहर रखा गया है, इसके साथ ही तीरंदाजी को भी नजरअंदाज किया गया है।

कामनवेल्थ गेम्स 2014 में हॉकी और कुश्ती की मेजबानी करने वाले Glasgow Green और Scottish Exhibition और Conference Centre को आयोजन स्थलों की लिस्ट से हटा दिया गया है, जबकि Sir Chris Hoy Velodrome, जहां उस साल बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, इस बार केवल साइकिलिंग की मेजबानी करेगा। हॉकी को बाहर रखने का कारण यह भी हो सकता है कि हॉकी विश्व कप का आयोजन बेल्जियम के वावरे और नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में 15 से 30 अगस्त तक किया जाएगा, जो कि ओलंपिक के दो सप्ताह बाद होगा। पहले ये खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में होने थे, लेकिन बढ़ती लागत के कारण उसने मेजबानी से हाथ खींच लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...