Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Latest News: गजब! योगी की सरकार में हिस्ट्रीशीटर थाने में मना रहे थानेदार का जन्मदिन, काट रहे केक

मेरठ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भले ही थानों में रामराज की बात करते हो लेकिन यहाँ तो थाने में हिस्ट्रीशीटर थानेदार का जन्मदिन थाने में ही केक काटकर मना रहे है। मेरठ के थाना किठौर का फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कार्यवाहक थाना प्रभारी  हिस्ट्रीशीटर और अन्‍य पुलिसकर्मियों के साथ थाने में धूमधाम से अपनी बर्थ-डे पार्टी मना रहे हैं। वायरल फ़ोटो को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए है।  इस मामले में सीओ अमित कुमार राय का कहना है कि फ़ोटो संज्ञान में आया है और मामले की जांच की जा रही है।

Read also: UP In Alert Mode: मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा के छुट्टी जाने पर किठौर थाने की तस्‍वीर बदली है। थाने में कार्यवाहक थाना प्रभारी अपना रुतबा दिखा बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। थाना किठौर थाना स्थित कार्यालय में कार्यवाहक प्रभारी नरेश कुमार ने जन्मदिन मनाया।  फ़ोटो में कार्यवाहक प्रभारी केक काटने के लिए खड़े है मेज पर खाने पीने का सामान सजा  है।

Read also: Azamgarh By-Election: आज़मगढ़ में बोले योगी- सपा की प्रवृति में ही धोखा देना है

इस जन्मदिन के मौके पर बसपा के नेता मुनकाद अली के पुत्र सलमान मुनकाद, असीलपुर निवासी नदीम और किठौर निवासी जानू शामिल है। सूत्रों  के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर नदीम के विरुद्ध गाजियाबाद कविनागर व मंसूरी थाने में मुकदमे दर्ज है। नदीम अपराधिक प्रवृत्ति का और उसके विरुद्ध कई मुकदमे  हैं। इस मामले में सीओ अमित कुमार राय का कहना है कि फ़ोटो संज्ञान में ह। मामले की जांच की जा रही है। यह पहला मामला नहीं है। अपराधियों और पुलिस के गठजोड़ के अन्‍य मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कई मामलों में सख्‍त कार्रवाई भी हुई। योगी सरकार ने अपराधियों के लेकर सख्‍त रवैया अपनाया है।

Exit mobile version