- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, इसकी कीमत हर समुदाय को चुकानी पड़ती है
नई दिल्ली। हरिद्वार में 17 से 20 दिसंबर के बीच आयोजित धर्म संसद में कथित संतों और हिंदुवादी नेताओं द्वारा मुस्लिमों के खिलाफ नफरत भरे भाषण दिये जाने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी टवीट कर कहा कि हिंदुत्ववादियों ने हमेशा नफरत और हिंसा फैलाई है।
Read also: सदन चलाना विपक्ष की नहीं, सरकार की जिम्मेदारी है : राहुल गांधी
हिंदुत्ववाद पर अपने दृष्टिकोण को लेकर विवादित हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर हिंदुत्ववाद पर निशाना साधा है। हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद को लेकर उन्होंने हिंदुत्ववादियों पर हमेशा नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि इस नफरत और हिंसा की कीमत हर समुदाय को चुकानी पड़ती है।
IndiaAgainstHindutva और #HaridwarHateAssembly के हैशटैग के साथ राहुल गांधी ने लिखा की हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सभी इसकी कीमत चुकाते हैं। लेकिन अब और नही….
Read also: विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी आज अमेठी में करेंगे पदयात्रा
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी राहुल गांधी के कथन का समर्थन करते हुए इस तरह की नफरत और हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा की वे हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) की हत्या करने और विभिन्न समुदायों के लोगों के खिलाफ हिंसा करने का खुला आह्वान करके चले जाएं, यह निंदनीय है।

