हिंदुजा ने विश्‍व कल्‍याण की प्रार्थना के साथ मनायी दिवाली

प्रेस रिलीज़हिंदुजा ने विश्‍व कल्‍याण की प्रार्थना के साथ मनायी दिवाली

Date:


हिंदुजा ने विश्‍व कल्‍याण की प्रार्थना के साथ मनायी दिवाली

मेरठ। हिंदुजा परिवार ने 1980 के दशक के आरंभ में लंदन शहर में दिवाली मनाना शुरू किया था। अबउनका वार्षिक दिवाली उत्‍सवलंदन के हाई-प्रोफाइल सोशल कैलेंडर का अभिन्‍न हिस्‍सा बन चुका है। आजदिवाली का त्‍यौहार लंदन में इतना प्रसिद्ध हो चुका है कि टाइम्‍स स्‍क्‍वायर भी हर वर्ष दीपों से जगमग हो जाता है।

लेकिन इस चुनौतीपूर्ण वर्ष मेंजो पहले आर्थिक मंदी से प्रभावित रहा और फिर कोविड-19 का प्रकोप दुनिया भर में फैल गयाहिंदुजा समूह ने महसूस किया कि अब इसे सामान्‍य तरीके से नहीं मनाया जा सकता है। फिर भी लॉकडाउन और सोशल डिस्‍टेंसिंग के बावजूद दिवाली की उमंग को बनाये रखने के लिएहिंदुजा परिवार ने इसे अलग तरीके से मनाने का निर्णय लिया। 

दिवाली के इस त्‍यौहार पर विश्‍व कल्‍याण की कामना के साथ वर्चुअल प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्‍न धर्मगुरुओं जैसे कि कैंटरबरी के आर्कबिशॅप और अलग-अलग मत-पंथों के आध्‍यात्मिक गुरुओं ने अपनी शुभकामनाएं दीं और वर्तमान चुनौतीपूर्ण समय का डटकर मुकाबला करने का संदेश दिया।

इस उत्‍साह को बनाये रखते हुएआधुनिक भारतीय संगीत जगत की कई नामी-गिरामी हस्‍तियों जैसे कि कैलाश खेरसोनू निगमराहत फतेह अली खानअनूप जलोटाशंकर महादेवनशान और अनुराधा पौंडवाल ने दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों से लाइव कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये। कैलाश खेरसोनू निगम और राहत फतेह अली खान ने विशेष प्रकार से तैयार किये गये प्रार्थनापूर्ण गीत गाये और सकारात्‍मक सोच का संदेश दिये।

राज परिवार के सदस्‍यहिज रॉयल हाइनेस प्रिंस चार्ल्‍स ने दिवाली का दीप प्रज्‍वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया, और प्रिंस एडवर्ड ने राजनीतिक वर्ग की ओर से संदेश दिया। प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्‍सनगृह सचिवप्रीतिपटेलविदेश कार्यालय राज्‍य मंत्रीलॉर्ड तारीक अहमदफेथ मिनिस्‍टरलॉर्ड ग्रीन्‍हैल्‍घलंदन के महापौरसादीक खान ने अपनी शुभकामनाएं दीं। भारत के उपराष्‍ट्रपतिमहाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल और यूके में भारत के उच्‍चायुक्‍त ने हिंदुजा परिवार को अपने विशेष संदेश भेजे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related