Site icon Buziness Bytes Hindi

Nuh Violence: नूंह में हिंदू सर्वजातीय महापंचायत आज, पुलिस प्रशासन अलर्ट, निकाला मार्च

too02

Hindu Sarvajati Mahapanchayat: नूंह हिंसा के विरोध में आज हिंदू सर्वजातीय महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। नूंह में सर्वजातीय महापंचायत में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस हिंदू महापंचायत को लेकर नूंह पुलिस अलर्ट है। महापंचायत में भड़काऊ भाषण और बयानबाजों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। हिंदू सर्वजातीय महापंचायत आज रविवार को हो रही है। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। गांव-गांव में कुछ लोगों द्वारा चिट्ठी देकर महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया है। पिछले कई दिन से महापंचायत का आह्वान सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। महापंचायत आयोजकों का कहना है कि महापंचायत में कोई भड़काऊ बयानबाजी नहीं की जाएगी और यह पूरी तरह से शांतिपूर्वक और इलाके में अमन शांति बनाए रखने के लिए बुलाई गई है।

सुरक्षा बलों ने निकाला पैदल मार्च

हथीन शहर में डीएसपी सुरेश कुमार भड़ाना ने शांति एवं सद्भावना बनाए रखने को भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला। इस मौके पर हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार मौजूद रहे। पैदल मार्च नूंह के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख बाजारों से निकाला गया। पैदल मार्च में हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ रेपिड एक्शन फोर्स व बीएसएफ के सैकड़ों जवान शामिल मौजूद रहे।

नूंह पुलिस अलर्ट

हिंदू महापंचायत को लेकर नूंह पुलिस पूरी अलर्ट पर है और उन्होंने इसमें भड़काऊ बयान देने वालों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया है। महापंचायत में जो वक्ता भाषण देगा उसको खुफिया तंत्र की तरफ से रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके अलावा प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा। इतना ही नहीं पलवल प्रशासन को चंडीगढ़ से इस पर पूरी नजर बनाए रखने के लिए आदेश दिए गए हैं।

Exit mobile version