छह दिन पहले अपने पिता को खोने के बाद टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. हिना ने पोस्ट साझा कर अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर दी है, साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है.
हिना ने लिखा- ‘इस बेहद मुश्किल और चुनौती भरे समय में, मैं कोविड-19 पॉजिटिव हो गई हूं. डॉक्टर्स के मार्गदर्शन में, मैंने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है और सभी जरूरी एहतियात बरत रही हूं. जो मेरे संपर्क में आए उनसे आग्रह करती हूं कि वे अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. मुझे बस आपकी दुआओं की जरूरत है, सुरक्षित रहें और ख्याल रखें’. विकास कालांतरी, अमृता खानविलकर, पूजा बनर्जी, आमिर अली, टीना दत्ता, सुरभि चंदना, मोनालिसा, रोहन मेहरा समेत कई सेलेब्स ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है और उन्हें हिम्मत भी दी है.
मालूम हो हिना ने कुछ दिनों पहले अपने पिता को खो दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना के पिता की मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई थी. उस वक्त हिना शहर से बाहर थीं. जैसे ही उन्हें पिता के निधन की खबर मिली, वे आनन-फानन मुंबई वापस लौटीं. पिता के साथ हिना की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं थी. वे अक्सर अपने वीडियोज में अपने पापा का जिक्र करतीं और उनके साथ वीडियो भी बनाती थीं.

