‘अपने 2’ में हिमेश रेशमिया की एंट्री!

बॉलीवुड‘अपने 2’ में हिमेश रेशमिया की एंट्री!

Date:


‘अपने 2’ में हिमेश रेशमिया की एंट्री!

कुछ समय से लगातार देओल परिवार की धमाकेदार फिल्म अपने के अगले पार्ट को लेकर चर्चा है। खबर आई थी कि सनी देओल का बेटा करण देओल इस फिल्म के लीड रोल में नजर आने वाला है। इसके अलावा सनी देओल और बॉबी देओल की एंट्री भी है। लेकिन अब पता चला है कि इस फिल्म का म्यूजिक भी काफी दमदार होने वाला है।

दरअसल इस फिल्म में मशहूर कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया की एंट्री हुई है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है।

हिमेश रेशमिया लगातार खबरों में रहते हैं और हाल ही में अपना एलबन सुरुर को लेकर वो सुर्खियों में आए थे। बात करें अपने 2 की तो इसको लेकर कई तरह की खबर सामने आती रहती है और फैंस इसको लेकर एक्साइटेड हैं।

हाल ही में खबर मिली थी कि फिल्म में विदेशी फाइटर्स आने वाले हैं। एक वेबसाइट से बात करते हुए अनिल शर्मा ने खुलासा किया था कि करण देओल को ये विदेशी फाइटर तैयार करता नजर आने वाला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related