Site icon Buziness Bytes Hindi

हिमालय ट्रैक करना चाहते है तो ये रहे मजेदार ट्रैकिंग पॉइंट्स


हिमालय ट्रैक करना चाहते है तो ये रहे मजेदार ट्रैकिंग पॉइंट्स

ट्रैकिंग करने का मजा ही कुछ और है, ये ट्रिप को और भी मजेदार बना देता है | दोस्तों के साथ इसका आनंद उठाने के लिए आप इन मजेदार ट्रैकिंग पॉइंट्स पर जा सकते है , ये बजट में भी हो और आप यहां ढेरों मस्ती भी कर सकते है:

Read also: मानसून में ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध हैं ये जगहें, जानिए इनके बारे में

चंद्रखानी दर्रा ट्रेक 

चंद्रखानी दर्रा सबसे अच्छे हिमालयी ट्रैक में से एक है, ये कुल्लू के केंद्र में है | चंद्रखानी दर्रा ट्रेक आपको शांत मार्गों की ओर ले जाता है। ये ट्रैक 5 दिन का है और प्रति व्यक्ति 5000 रुपए है | 

बागिनी ग्लेशियर ट्रेक

बागिनी ग्लेशियर उत्तराखंड के चमोली जिले में है, ये ट्रैक समृद्ध वनस्पतियों, जीवों और शानदार नजारों की वजह से प्रसिद्ध है | इस ट्रैक के बजट की शुरुआत 9,900 प्रति व्यक्ति से है और’ ये 8 दिन और 7 रातें के लिए है | ट्रैक की ऊंचाई 14,814 फीट है।

हर की दून ट्रेक

हर की दून ट्रैक प्राचीन गांवों, शांत ग्लेशियरों, अल्पाइन घास के मैदानों और हरे-भरे जंगलों के लिए जाना जाता है, ये भारत के सबसे पुराने ट्रेकिंग ट्रेल्स में से एक के रूप में है | आपको बता दे रस्ते में हरिण, जंगली सूअर और भालू देखने को मिल जाएंगे। ट्रैक के लिए यहां प्रति व्यक्ति 9 हजार तक का खर्चा है और ये 5 दिन का ट्रैक है | 

Read also: ट्रैकिंग का शौक रखते है तो लॉकडाउन के बाद करें स्पीति घाटी की तरफ रूख

केदारकांठा ट्रेक

केदारकांठा ट्रैक में  कैम्पिंग का मजा लिए बिना वापस न लौटे, यहां जूडा-का-तालाब सबसे प्रसिद्ध कैंपसाइट है |  सुबह की रोशनी पहाड़ की चोटी से टकराती है तो कैंपसाइट का नजारा खूबसूरत हो जाता है | ट्रैक के लिए प्रति व्यक्ति 7,500 तक का खर्चा और ये 4 दिन का ट्रैक है | 

Exit mobile version