Site icon Buziness Bytes Hindi

Himachal Pradesh Toy Train: हिमाचल प्रदेश में करे टॉय ट्रेन का सफर, मिलेगा एक शानदार अनुभव!

लाइफस्टाइल डेस्क। Himachal Pradesh Toy Train – हिमाचल प्रदेश चारो तरफ सुंदर नज़रों से भरा हुआ है, यहां प्रकृति की कलाकारी देखने को मिलती है। यहां हर साल भारी मात्रा में पर्यटक आते हैं और यहां की वादियों में मजे करते है। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश के हर नजारे को देखना चाहते है तो एक बार टॉय ट्रेन का सफर करे, यात्रा का आनंद दुगना हो जायेगा। 

कालका शिमला टॉय ट्रेन

कालका शिमला टॉय ट्रेन को 2007 में वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। शानदार नजारें, कई सारे टनल और ऊंचे ब्रिज पर से होकर गुजरने वाली ट्रेन पर बैठकर आप हिमाचल की खूबसूरती देख सकते है। यक़ीन मानिए, आपको जन्नत का अहसास होगा। 

Read also: Facts About Mussoorie: पहाड़ो की रानी मसूरी की खूबसूरती के बीच है एक डरावना सच

शिमला-कुल्लू मनाली टॉय ट्रेन

शिमला-कुल्लू मनाली में तो चाहे बरसात हो या ठंड,यहां खूबसूरत नजारों को देखने का अलग ही मजा होता है। आप चाहे तो इन जगहों की सैर टॉय ट्रेन से करते हैं। शिमला और कुल्लू मनाली घूमने के लिए आपको टॉय ट्रेन के पैकेज मिल जाएंगे। इसमें 6 दिन और 5 रातों की ट्रिप होती है, जिसमे आप खूब मजे कर सकते है। 

इसके अलावा, आप पठानकोट से जोगिंदर नगर तक के ट्रेन का सफर जरूर करें, ये रास्ता काफी खूबसूरत है। आपको रास्ते में  खूबसूरत वैली, बर्फ से ढके पहाड़ आसानी से दिख सकेगे। ये यात्रा  9 घंटे लंबी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे, हिमाचल प्रदेश में अब कई सारी टॉय ट्रेन है, जिसमे अलग-अलग टूर पैकेज होते है। आप अपने पसंद का टूर पैकेज ले सकते है और टॉय ट्रेन का लुत्फ उठा सकते है। 

 

Exit mobile version