Site icon Buziness Bytes Hindi

हिमाचल चुनाव: दो बार के विधायक को भाजपा ने पार्टी से किया सस्पेंड

हिमाचल चुनाव

हर चुनाव में टिकट वितरण को लेकर पार्टी के अंदर घमासान मचना लाज़मी होता है लेकिन भाजपा में घमासान मचाने वाले को सजा भी दी जाती है जैसे हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेता प्रेम सिंह द्रैक को मिली है, उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पार्टी ने 6 वर्षों के ससपेंड कर दिया है हालाँकि प्रेम सिंह द्रैक का कहना है कि वह रामपुर सीट से अनुसूचित जाति वर्ग के किसी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे थे.

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रेम सिंह द्रैक को 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है.हालाँकि वह एक ज़मीनी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। प्रेम सिंह रामपुर सीट से कौल सिंह नेगी को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे, उनका कहना था कि इस सीट से अनुसूचित जाति वर्ग के किसी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाना चाहिए क्योंकि यह सीट अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है, ऐसे में किसी और को उम्मीदवार बनाना इस समुदाय के साथ धोखेबाज़ी है, लेकिन भाजपा को प्रेम सिंह की यह मांग पार्टी विरोधी गतिविधि लगी और उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से दूर कर दिया गया.

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप के मुताबिक प्रेम सिंह काफी दिनों से पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम कर रहे थे, इसके अलावा उनको लगातार शिकायतें मिल रही थी कि प्रेम सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, इसलिए कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. वहीँ प्रेम सिंह ने अपनी बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि अंबेडकर बुद्धिजीवी मंच इसका विरोध कर रहा है और अब समय आने पर इस बारे में उचित कदम उठाया जाएगा. दरअसल प्रेम सिंह का इस बार टिकट काट दिया गया है, इससे पहले 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें रामपुर से टिकट दिया था.

Exit mobile version