Site icon Buziness Bytes Hindi

Himachal Election: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

Himachal Election

हिमाचल प्रदेश में होने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 17 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, इससे पहले पहली सूची में उसने 46 नाम घोषित किये थे, इस तरह अब सिर्फ पांच और सीटों पर उसे अपने उम्मीदवार घोषित करना हैं वहीँ भाजपा ने सभी 68 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. कहा जा रहा है कि इन बची पांच सीटों पर उम्मीदवार तय करने में पार्टी आला कमान को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यहाँ एक अनार और सौ बीमार वाली बात है.

कांग्रेस की घोषित दूसरी सूची में जिन सीटों के लिए सबसे गहन चर्चा हुई उनमें शिमला शहरी, धर्मपुर, किन्नौर, पांवटा साहिब, जयसिंहपुर, हमीरपुर, मनाली और भरमौर की सीटें शामिल थीं। गुरुवार को जिन सीटों पर मंथन के बाद टिकट फाइनल किये गए उनमें भरमौर से पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का टिकट था। देहरा से डा. राजेश शर्मा को मैदान में उतारा गया है, तो वहीँ कांगड़ा से सुरेंद्र सिंह काकू को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह इस समय दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं, माना जा रहा है कि ज्यादातर टिकट उनकी रजामंदी से ही फाइनल हो रहे हैं।

सूची के अनुसार गगरेट विधानसभा सीट से नए चेहरे चैतन्य शर्मा को उतारा गया है तो सुलाह से जगदीश सपेहिया को टिकट मिला है। यूथ कांग्रेस ने कम से कम दो टिकट मांगे हैं ऐसे में लगता है कि मौजूदा विधायक जगत सिंह नेगी का टिकट काटकर प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी को किन्नौर से मैदान में उतारा जा सकता है। यूथ कांग्रेस के कोटे से दूसरा टिकट पावंटा साहिब में दिया जा सकता है। सरकाघाट में यदुपति ठाकुर और भरमौर में सुरजीत भरमौरी का टिकट कट चूका है। जयसिंहपुर से यादविंद्र को अभी भी उम्मीद बंधी हुई है। वहीँ हमीरपुर, पांवटा साहिब और मनाली पर टिकट किसे दिया जाय पेंच फंसा हुआ है। कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी अलका लांबा के मुताबिक बची पांच सीटों पर पार्टी जल्द फैसला लेगी।

Exit mobile version