Site icon Buziness Bytes Hindi

Hill Station Near Katra: जा रहे है वैष्णो देवी तो वहां के आसपास के हिल स्टेशन्स की भी करे सैर !

लाइफस्टाइल डेस्क। Hill Station Near Katra – वैष्णो देवी पवित्र जगह मानी जाती है, यहां जो भक्त सच्चे मन से दर्शन के लिए आते है उनकी  मुरादें पूरी होती है। बता दे, नवरात्रि के दिनों में यहां लाखों में भक्त पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे है तो वहां के बेहतरीन हिल स्टेशनों की सैर भी करे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। 

सनासर 

सनासर हिल स्टेशन एक बेहद ही खूबसूरत और शांत है, ये हिमालय की गोद में बसा हुआ है। ये जगह अपने अद्भुत दृश्यों के लिए फेमस है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घने जंगलों में घूमने के अलावा आप पैराग्लाइडिंग और रॉक क्लाइम्बिंग भी कर सकते है। 

नाथ टॉप 

नाथ टॉप एक बेहद ही खूबसूरत और चौका देने वाला  हिल स्टेशन है, ऐसा कहा जाता है की यहां की पहाड़िया  मौसम के अनुसार रंग बदलती है। आप यहां कई अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं।  बर्फ़बारी के चलते जगह सफ़ेद चादर में ढक जाती है, जो की देखने में मनमोहक लगता है। 

पटनीटॉप

पटनीटॉप हिमालय की गोद में बसा साथ ही देवदार के पेड़, घने जंगलों और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के लिए लोकप्रिय है। आप यहां पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग आदि का मजा ले सकते है। सर्दियों के मौसम में यहां सबसे ज्यादा लोग आते है। 

 

Exit mobile version