Site icon Buziness Bytes Hindi

नमाज के लिये रोक दिये जाते थे हाइवेः शाह


नमाज के लिये रोक दिये जाते थे हाइवेः शाह

देहरादून। उत्तराखंड में जब कांग्रेस की सरकार थी तो शुक्रवार को हाइवे बंद कर दिये जाते थे। लोग सड़कों पर नमाज पढ़ते थे। उत्तराखंड में एक सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग देवभूमि के साथ कभी न्याय नहीं कर सकते।

Read also: अमित शाह ने आंध्र के घटनाक्रम पर चंद्रबाबू नायडू से की बात

अगले साल उत्तराखंड में होने वाले चुनाव के लिये राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड का दौरा किया। शनिवार को अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘घसियारी कल्याण योजना’ का शुभारंभ किया। इसके बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोश दिलाते हुए कहा कि राज्य में बहुमत से भाजपा की सरकार बनवाने के लिये जुट जायें।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि कोरोना काल या जलप्रलय आने पर बिल में छिप जाने वाले कांग्रेसी चुनावी बरसात में मेंढ़कों की तरह बाहर निकल कर पत्रकार वार्ता करते दिखते हैं।

Read also: अमित शाह एम्स जाकर बंगाल के अस्वस्थ राज्यपाल से मिले

अमित शाह ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हरीश रावत डिबेट कर लें कि कांग्रेस ने अपने कितने वादे निभाये थे और भाजपा ने कितने वादे पूरे किये। शाह ने दावा किया कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में बताये 85 प्रतिशत वादों को पूरा कर दिया है। राज्य के विकास पिछले चार साल में भाजपा सरकार ने उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास किया है। शाह ने बताया कि आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दौरे पर आयेंगे।

Exit mobile version