Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut News Today: दो सहेलियों का इश्क कालेज में चढ़ा परवान तो शादी की जिद पर अड़ी

मेरठ। महानगर के एक कालेज में बीकाम में पढ़ रहीं दो छात्राएं का इश्क परवान चढ़ा तो दोनों एक-दूसरे से विवाह की जिद पर अड़ गई। दोनों युवतियों के संबंधों के बारे में जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन दोनों एक दूसरे से शादी की जिद कर बैठी और एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। परिजनों के विरोध और हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और दोनों सहेलियों और परिजनों को थाने ले आई। थाने में भी दोनों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन दोनों सहेलियां मानने को तैयार नहीं हुई।

Read also: UttarPradesh Latest News: माफिया डॉन मुख्तार पर सख्ती,हर महीने बदले जाएंगे डिप्टी जेलर और जेलकर्मचारी

मामला थाना लालकुर्ती क्षेत्र और मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली दो सहेलियों का है। दोनों सहेलियां एक ही कालेज से बीकाम की पढ़ाई कर रही हैं। आज बुधवार को थाना मेडिकल क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी छात्रा के घर थाना लालकुर्ती निवासी छात्रा आई हुई थी। दोनों काफी देर से कमरे में बंद थीं। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब छात्राओं ने कमरा खोला तो परिवार वालों ने पूछताछ की। कमरें में बेड पर कुछ कागजात देख घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने के कागजात तैयार किए थे। बेड पर मिले कागजात में दोनों कोर्ट मैरिज की तैयारी कर रही थी। यह देखकर शास्त्रीनगर निवासी छात्रा के परिजनों ने लालकुर्ती निवासी छात्रा के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। दोनों परिवार के लोगों ने मिलकर सहेलियों की पिटाई कर दी। घर में हंगामा होना शुरू हो गया। इसकी जानकारी मेडिकल पुलिस को दी गई तो दोनों पक्षों को थाने ले आया गया। थाने में भी दोनों छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं था। मेडिकल थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि दोनों छात्राएं एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ी हैं। दोनों के परिजन उन्‍हें समझाने का प्रयास कर रहे थे। मामला दोनों छात्राओं के मोहल्‍लों में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाने में हंगामे के समय लोग इस मामले को लेकर एक-दूसरे से चर्चा करते रहे।

Exit mobile version