Site icon Buziness Bytes Hindi

तेज रफ्तार ने छीन ली दो एमबीबीएस छात्रों की जिंदगी


तेज रफ्तार ने छीन ली दो एमबीबीएस छात्रों की जिंदगी

मेरठ। कार की तेज रफ्तार ने आज दो एमबीबीएस छात्रों की जिंदगी छीन ली। हादसे मेें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिये एलएलआरएम मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है। हादसे का शिकार हुए सभी युवा मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे।

बुधवार सुबह अक्षांश और अनिल अपने दो साथियोें के साथ विश्वविद्यालय रोड पर जा रहे थे। सिविल लाइन स्थित साकेत पेट्रोल पंप के सामने उनकी तेज रफ्तार से चल रही होंडा सिटी दीवार से टकरा गई। हादसा होते ही लोग घायलों को बचाने के लिये दौड़े। मगर अक्षांत वर्मा और दिव्यांग आनंद की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार की पिछली सीट पर बैठे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि हादसे में मृत और घायल छात्रों के परिवार को दे दी गई है। मृत छात्रों के शव मोर्चरी भेज दिए गए हैं।

Exit mobile version