Site icon Buziness Bytes Hindi

Campus Activewear के लिए ग्रे मार्केट पर हाई रिटर्न

बाजार;- जूते बनाने वाली दिग्गज कम्पनी Campus Activewear के IPO के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि इसके इश्यू को लगभग 52 गुना सब्सक्रिप्सन मिला था। अब इसके प्रीमियम शेयर के साथ लिस्ट होने और मुनाफे के बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। इसके शेयर का अलॉटमेंट 4 मई को होगा। वही 9 मई को Campus Activewear के शेयर की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग होगी। 

अगर हम ग्रे मार्केट की बात करें तो Campus Activewear का शेयर इस समय 95 रुपये पर प्रीमियम ट्रेड कर रहा है। इसके IPO के तहत अपर प्राइस बैंड 292 रुपये है। वही इस समय इसके शेयर को लेकर जो संकेत प्राप्त हो रहे हैं तो यह IPO खुलने के बाद 387 रुपये पर लिस्ट हो सकता है जिसके बाद निवेशकों को 30 फीसदी का रिटर्न प्राप्त हो सकता है। इस समय इसके IPO को मार्केट में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
अगर हम इसके इश्यू के सब्सक्राइब की बात 26 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच में करें तो यह अब तक 51.75 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। Campus के IPO को 3.36 करोड़ शेयर के इश्यू साइज की तुलना में 174.02 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली है।
Exit mobile version