Site icon Buziness Bytes Hindi

UKSSSC Paper Leak: पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट का धामी सरकार को नोटिस, 21 सितंबर तक मांगा जवाब

देहरादूुन। उत्तराखंड पेपर लीक मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस दिया है। इस नोटिस में नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से भर्ती परीक्षा को लेकर सवालों के जवाब मांगे हैं। बता दें, उपनेता प्रतिपक्ष की तरफ से मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की।  यूकेएसएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष मामले में सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। जिसके चलते सरकार लगातार मामले में कार्रवाई भी कर रही है।

वहीं इसी मामले में अब दूसरी ओर नैनीताल हाईकोर्ट ने यूकेएससीसी की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर खटीमा कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की याचिका पर सुनवाई के बाद सरकार से पूछा कि परीक्षा में किस-किस की नियुक्ति कैसे हुई। उसका पूरा चार्ट बनाकर 21 सितम्बर से पहले कोर्ट में दाखिल करें। बता दें कि पेपर लीक मामले में अब तक एसटीएफ 30 से अधिक गिरफ्तारी कर चुकी है। लेकिन अभी तक मुख्य साजिशकर्ता तक एसटीएफ के हाथ नहीं पहुंच सके हैं। जबकि विपक्ष इस मामले में भाजपा के कई विधायकों और सत्तादल के नेताओं का हाथ होने का आरोप लगाती रही है।

Exit mobile version