Site icon Buziness Bytes Hindi

Hero MotoCorp Income Tax Raid: दुनिया की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी के चेयरमैन के घर आयकर का छापा,मचा हड़कंप


Hero MotoCorp Income Tax Raid: दुनिया की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी के चेयरमैन के घर आयकर का छापा,मचा हड़कंप

नई दिल्ली। देश और दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी में शुमार हीरो मोटर (Hero Motor) के खिलाफ आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। आयकर विभाग ने गुडगांव और दिल्ली मुंजाल के घर और आफिस पर एक साथ कई टीम बनाकर छापा मारा। खबर लिखे जाने तक छापेमार कार्रवाई चल रही थी। बता दें कि हीरो मोटर देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी में शुमार है। कंपनी भारत के अलावा विश्च के 40 से अधिक देशों में कारोबार करती है।

Read also: आयकर विभाग ने ओमेक्स समूह पर कर चोरी का आरोप लगाया

उघर आयकर विभाग के छापे (Hero MotoCorp Income Tax Raid) की खबर आते ही हीरों मोटर (Hero Motor) के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है। हीरो मोटर के शेयर तेजी से गिर रहे हैं। हीरों मोटर के शेयर 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2380 रुपये से काफी नीचे आ गए हैं। जबकि, ऑटो सेक्टर की दूसरी कंपनियों के शेयरों पर भी इसका असर पड़ा है। इस कारण से बजाज ऑटो, मारुति, टीवीएस मोटर के शेयर भी 1.5 प्रतिशत तक लुढ़के है। आयकर विभाग के अधिकारियों की कई टीमों ने कंपनी और घर पर एक सही समय पर छापा मारा। अधिकारी कंपनी के वित्तीय कागजों के अलावा अन्य व्यावसायिक लेनदेन की जांच कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा आयकर अधिकारियों ने हीरो मोटर और उसके अधिकारियों के अलावा दो दर्जन से अधिक कंपनी के परिसरों की तलाशी शुरू कर दी है। टैक्स चोरी के शक पर ही छापेमारी कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version