Site icon Buziness Bytes Hindi

पहले से ज्यादा माइलेज के साथ लॉन्च हुई Hero Glamour


पहले से ज्यादा माइलेज के साथ लॉन्च हुई Hero Glamour

दुनिया की जानी मानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने आज घरेलू बाजार में अपनी मशहूर मोटरसाइकिल Glamour को नए एडवांस फीचर्स के साथ बाजार मे उतारा है। इस बाइक को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। पहले वेरिएंट जिसमे ड्रम ब्रेक है की कीमत 78,900 रुपये और दूसरे वेरिएंट जिसमे की डिस्क ब्रेक है की कीमत 83,500 रुपये तय की गई है। 

नई Glamour में कंपनी ने कुछ changes किए हैं जो कि इसे स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा और खास बनाते है। इस बाइक में इंटीग्रेटेड यूएसबी चार्जिंग,  ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फंक्शन, एसएमएस अलर्ट के साथ गूगल मैप कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम मिलता है। इसके अलावा गियर पोजीशन इंडिकेटर, हाई-लेवल क्लस्टर, टैकोमीटर इको मोड, व रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर (RTMi) भी दिया गया है।

Ola Electric Scooter की बुकिंग मात्र 499 रुपये से शुरू

कंपनी ने इस बाइक में सेफ़्टी का भी खास ख्याल रखा है। इस मोटरसाइकिल में साइड-स्टैंड विज़ुअल इंडिकेशन दिया गया है साथ मे सेगमेंट में पहली बार ‘साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ’ सिस्टम भी दिया गया है। इस बाइक में एक खास बात और है की इसमे बैंक-एंगल-सेंसर भी दिया गया है जो बाइक के गिरने के दौरान इंजन को तुरन्त बंद कर देता है। इसके पिछले हिस्से में 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिये गए हैं व फ्रंट में 240 मिमी डिस्क ब्रेक के साथ 180 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है। 

Ola electric scooter ने मात्र 24 घंटे मे तोड़े बुकिंग के सारे रिकार्ड

इस बाइक की खासियत यहीं नही रुकती इसमे स्टाइल और डिज़ाइन की बात है तो Glamour Xtec  में कंपनी ने LED हेडलैंप के साथ इस बार बेहतर लाइटिंग वाली लाइट्स का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि ये सेग्मेंट में अन्य बाइक्स के मुकाबले लगभग 34% ज्यादा रोशनी प्रदान करता है। इसके अलावा बाइक में 3डी ब्रांडिंग है, रिम टेप है और ब्लू एक्सेंट है जो इसके लुक को और भी बेहतर बनाते हैं।

Exit mobile version