Site icon Buziness Bytes Hindi

अमरोहा, मेरठ में दोपहर 1 बजे तक भारी मतदान

meerut

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज देश की 88 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, इन्ही 88 सीटों में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग ने दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज़्यादा मतदान अमरोहा में अबतक हुआ है. वहीँ मेरठ दुसरे नंबर पर. अमरोहा में जहाँ 40 प्रतिशत मतदान हुआ है वहीँ मेरठ में 38 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है. मेरठ शहर के दक्षिण और किठौर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर लाइन लगी हुई है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हालाँकि मेरठ के कई बूथों पर सन्नाटा भी देखा गया है. बता दें कि मेरठ से रील वाले राम यानि अरुण गोविल भाजपा की तरफ से मैदान में हैं।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक सबसे ज़्यादा मतदान अमरोहा में हुआ है जहाँ 40.67 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं, अमरोहा से बसपा से कांग्रेस में गए दानिश अली चुनावी मैदान में हैं. भाजपा सांसद द्वारा संसद में अपशब्द कहे जाने के बाद दानिश अली काफी चर्चा में आये. उस समय पूरे प्रकरण पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने मौन धारण कर लिया था और राहुल गाँधी दानिश अली के घर जाकर मिले थे. मेरठ जहाँ टीवी सीरियल रामायण में भगवान् राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भाजपा के लिए मैदान में हैं, 38.33 प्रतिशत पोलिंग हो चुकी है.

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक अलीगढ़ में 35.55 प्रतिशत, बागपत में 34.17, बुलंदशहर में 35.35 प्रतिशत, गौतमबुद्ध नगर में 36.05 प्रतिशत, गाज़ियाबाद में 33.99 प्रतिशत और सबसे कम मथुरा में 32.17 प्रतिशत मतदान हुआ है. बुलंदशहर के बीबी नगर क्षेत्र के गांव परतारपुर में सुबह से ही लाइन लगी हुई है। यहां पर मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा की गई है। धूप से बचने के लिए टेंट लगाया गया है।

Exit mobile version