नई दिल्ली। मानसून के दूसरे चरण में बारिश ने अब देश के कुछ राज्यों में रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं तो कई राज्यों में किसानों को भी राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने 10 राज्यों में 20 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान,गुजरात,बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगालए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा आज 17 अगस्त से 18 अगस्त के बीच कच्छ और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिश होगी। कोंकण और गोवा के इलाके में 20 तारीख तक बारिश के आसार हैं।
Read also: Anti Narcotics Cell ने गुजरात के भरूच में छापा मारकर पकड़ी 1000 करोड रुपये की ड्रग्स,सात गिरफ्तार
गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। गत मंगलवार रात आठ बजे तक गंगा-यमुना का जलस्तर पांच सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा था। आने वाले तीन-चार दिन तक गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं बागपत,दिल्ली और हस्तिनापुर में भी जलस्तर बढ़ने के आसार बने हुए हैं। बढ़ते जलस्तर से इन इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथिनीकुंड बैराज से प्रतिदिन लाखों क्यूसैक पानी छोड़ा जा रहा है। जो राजधानी दिल्ली तक पहुंचकर निचले इलाकों में भर रहा है।
