Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी के कई इलाकों में हुई तेज बारिश


यूपी के कई इलाकों में हुई तेज बारिश

लखनऊ– दो दिनों से उत्तरप्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में बारिश भी हुई. वहीं लखनऊ में शनिवार को तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई. शहर के मुख्य बाजार हजरतगंज का आलम ये रहा कि यहां पर सड़कों पर काफी पानी भर गया. अब मौसम विभाग ने एक बार ‌फिर यूपी में लखनऊ समेत कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. जानकारी के अनुसार प्रदेश में दो जून तक बारिश के साथ आंधी व तूफान का कहर जारी रहेगा. बता दें, शुक्रवार को आगरा में सर्वाधिक नुकसान हुआ है.

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में आज से दो जून तक 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. इसके साथ ही बारिश की भी होगी. प्रदेश में इसके साथ ही कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी संभावना है. ऐसा दो जून तक चलेगा. इस दौरान उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

Exit mobile version