हैदराबाद में बारिश का क़हर, 11 लोगों की मौत

फीचर्डहैदराबाद में बारिश का क़हर, 11 लोगों की मौत

Date:


हैदराबाद में बारिश का क़हर, 11 लोगों की मौत

हैदराबाद: हैदराबाद के कई हिस्सों में हो रही बारिश के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 9 लोगों की मृत्यु, बदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में दीवार गिरने से हुई है। भारी बारिश के कारण सड़कों में जलभराव की स्थिति है और साथ ही निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। इस बारिश ने प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोल के रख दी है।

ओवैसी का ट्वीट
हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘पिछले दो दिन से यहां हो रही भारी बारिश के कारण बंदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में एक दीवार के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई।” उन्होंने
ट्वीट किया, ‘‘मैं बंदलागुड़ा में मोहम्मदिया हिल्स का निरीक्षण कर रहा था, जहां दीवार के ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहां से जाते समय मैंने शमशाबाद में फंसे बस यात्रियों को अपने वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। अब मैं तालाबकट्टा और यसराब नगर जा रहा हूं।”

कई इलाक़े पूरी तरह जलमग्न
वहीं दूसरी तरफ एक अन्य घटना में एक 40 वर्षीय महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत कि खबर है। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को इब्राहिमपटनम इलाके में उनके पुराने घर की छत गिर गई थी, जिससे यह घटना हुई। हैदराबाद के कई इलाके फिलहाल जलमग्न हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related