Weather Update: अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश के आसार, जारी किए आपातकालीन नंबर

उत्तराखंडWeather Update: अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश के आसार,...

Date:

देहरादूनउत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ा हुआ है। चार जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में बारिश की संभावना है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान की जरूरत है। देहरादून में आज दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यमुनोत्री धाम, यमुना घाटी में लगातार बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट में मलबा, बोल्डर आने से बंद हो गया। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों के वाहनों की लंबी कतार लगी है।  मौसम विज्ञान केंद्र के तीन दिन तक भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद हरिद्वार में गंगा जल स्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। बाढ़ चैकी सहित अन्य कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। प्रभारी आपदा प्रबंधन नूपुर वर्मा ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की तरफ से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 16 और 17 सितंबर को कुमाऊं, गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। गढ़वाल में बारिश से गंगा जल स्तर बढ़ सकता है। किसी भी प्रकार की आपदा सूचना संबंधित अधिकारी राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष फोन नंबरों 0135-2710335, टोल फ्री नंबर 1070, 8218867005, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र नंबर- 01334-223999, 1077 (टोल फ्री) 7055258800 पर तत्काल दर्ज कराएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related