नई दिल्ली। पूरे देश में इस समय मानसून बारिश ने रफ्तार पकड़ी है। कई राज्यों में जहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं कई जगहों पर किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई संभावना जताई है। जिसके अनुसार अब जुलाई की तरह अगस्त और सितंबर में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त सितंबर में उत्तर भारत में बारिश काफी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, बिहार, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित तमाम राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर हुई भीषण बारिश से नदियों में सैलाब आ गया है। इससे आवासीय इलाकों में पानी घुस गया है।
Read also: Weather Update Uttarpradesh: आज इन जिलों में बारिश की संभावना,तेज धूप के साथ दिन की शुरूआत
बारिश का सबसे खतरनाक रूप पंजाब,जम्मू-कश्मीर, बिहार,पश्चिमी बंगाल,गुजरात, उत्तराखंड,हिमाचल में देखा जा रहा है। इनमें से बिहार, पश्चिमी बंगाल,गुजरात में तो बाढ़ से हालात खराब हैं। भारी बारिश से मुसीबत बढ़ती जा रही है। हिमाचल के मंडी में आफत की बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से 24 लोग पानी के सैलाब में फंस गए हैं। जिन्हें रेस्क्यू कर बचाया गया है। खूबसूरती के लिए विख्यात कुल्लू घाटी में भारी बारिश का कोहराम मचा हुआ है। भारी बारिश के चलते जम्मू कश्मीर के पुंछ में बाढ़ आ गई। जिसके चलते सभी स्कूलों को बंद करना पड़ा है। अधिकारियों के अनुसार, सुरनकोट के पहाड़ी इलाकों में रात भर भारी बारिश के बाद बाढ़ आई और पानी घरों और दुकानों में घुस गया। लोगों की मदद करने को सेना और पुलिस को लगाया है।

