Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड के लिए आने वाले तीन दिन भारी,बारिश का कहर जारी

उत्तराखंडUttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड के लिए आने वाले तीन दिन भारी,बारिश का...

Date:

देहरादून। बारिश के कहर से इस समय पूरे पहाड़ में भारी प्रलय मची हुई है। वहीं आने वाले तीन दिन उत्तराखंड के लिए काफी भारी गुज़रने वाले बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि टिहरी, उत्तरकाशी, चंपावत के अलावा बागेश्वर पहाड़ी ज़िलों में तेज़ बारिश के कारण लोगों को खासतौर से एहतियात रखने को कहा गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया इस तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि एक आज एक अगस्त के बाद मौसम में बदलाव दिखाई देगा। पहाड़ों में नेशनल हाईवे बुरी तरह बारिश से प्रभावित हुआ है। मैदानों में शहर के भीतर सड़कों की पोल ज़रा सी बारिश में खुलकर सामने आ  गई है। हरिद्वार में लोग सड़कों पर चलकर जा रहे हैं। 

Read also: Lekhpal Paper Leak: पेपर लीक पर बोले भाजपा सांसद, युवाओं से खिलवाड़ कब तक?

बारिश ने पिछले कुछ घंटों में खूब गुल खिलाए हैं। हरिद्वार में गत शुक्रवार की रात से शुरू हुई जोरदार बारिश के कारण सड़कें स्विमिंग पूल बन गई हैं। व्यस्ततम चौराहे रानीपुर मोड़ और भगत सिंह चौक पर रेलवे पुलिस के नीचे लोग कमर तक पानी में चलकर निकल रहे हैं। वहीं गाड़ियों के लिए भी मुश्किल खड़ी हो गई है। बच्चे और नौजवान पानी भराव में तैरते दिखाई दे रहे हैं। बागेश्वर ज़िले के गरुड़ क्षेत्र में एक कार गदेरे में बह गई है। बताया जाता है कि कार में दो लोग सवार थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देर रात रेस्क्यू चला जिसके बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...