Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह भारी बारिश का अलर्ट,जिला मुख्यालयों से गांव जोड़ने वाली अधिकांश सड़कें बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू है। पिछले 24 घंटे में दून, उत्तरकाशी,चमोली, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, बागेश्वर,टिहरी गढ़वाल सहित अन्य जिलों में  भारी बारिश हो रही है।

Read also: UP Weather Update: झमाझम बारिश के साथ मानसून ने किया उप्र में प्रवेश,तापमान में आई कमी

सबसे अधिक बारिश राजधानी देहरादून के मोहकमपुर क्षेत्र रिकार्ड की गई है। यहां पर 113 मिमी हुई है। जो कि पूरे राज्य में एक रिकार्ड है। वहीं, मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह राज्य में भारी बारिश की सं
भावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेककर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जहां देहरादून और नैनीताल के अलावा बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है, वहीं कल यानी मंगलवार और बुधवार को देहरादून, पौड़ी गढ़वाल,टिहरी,नैनीताल और चंपावत में बारिश होगी।

Read also: Sex Racket: नैनीताल में चल रहे स्पा सेंटर की आड में रूद्रपुर में दंपति चला रहे थे सेक्स रैकेट

 गुरुवार सात जुलाई को बागेश्वर,पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल,पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और चंपावत में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। पिछले 24 घंटे के भीतर देहरादून के मोहकमपुर में 113 मिमी बारिश, मसूरी में 74.50 मिमी बारिश और ऋषिकेश में 46 मिमी बारिश को रिकॉर्ड किया गया है। मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। वहीं नाले भी पूरे उफान पर हैं। बारिश का सबसे अधिक असर उत्तराखंड के यातायात पर पड़ रहा है। एक दिन पहले ही बंद हुई 81 सड़कों के साथ इनमें 84 सड़कें और बारिश के कारण बंद करनी पड़ी है। अब इस तरह से कुल बंद सड़कों की संख्या अब 165 तक हो गई है। इनमें से सुबह से शाम तक मात्र 29 सड़कों को खोला जा सका है। प्रदेश में इस समय जिला मुख्यालयों को गांव से जोड़ने वाले सबसे अधिक 142 सड़कें बंद हैं। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। चमोली में सिरोबगड़ में सक्रिय भूस्खलन जोन कई बार सक्रिय हुआ। लेकिन मौके पर मौजूद जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम भी चलता रहा।

Exit mobile version