Weather alert Update: उत्तराखंड और हिमाचल में भारी वर्षा का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मौसम खराब

उत्तर प्रदेशWeather alert Update: उत्तराखंड और हिमाचल में भारी वर्षा का अलर्ट, दिल्ली-NCR...

Date:

Weather alert Update: मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब हरियाणा तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के 17 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में मध्यम स्तर बारिश की आशंका जताई है।

मध्यम स्तर की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बारिश से तापमान में आंशिक कमी आ सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। मध्यम स्तर की बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

हरियाणा के 17 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा, कैथल, पानीपत, फतेहाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल सहित 13 जिले इस समय बाढ़ से ग्रस्त हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने तीन घंटों के दौरान हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों के दौरान हरियाणा के गुरुग्राम, तावडू, अटेली, नारनौल, कनीना,महेंद्रगढ़, बावल, चरखीदादरी , पटौदी , रेवाडी , मातनहेल, कोसली, बहादरगढ़, झज्जर, पुन्हाना, फिरोजपुर झीरका, हथीन, होडल, पलवल, नूह, सोहना, बल्लभगढ़, तोशाम, नांगल चौधरी, जींद, पानीपत, कैथल, नरवाना, अबाला, कालका, जगाधरी और पचकुला ब्लाकों व आसपास के क्षेत्रों में हवा और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में पांच दिन हल्की बारिश का दौर जारी रहेंगे। मंगलवार को हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में तबाही के निशान

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी में पिछले सप्ताह आई बाढ़ के घाव कितने गहरे हैं। ये ब्यास का पानी उतरने के बाद दिख रहा है। मनाली के आलू ग्राउंड से बहे वाहन क्लाथ क्षेत्र में दिख रहे हैं। आलू ग्राउंड से दो किलोमीटर दूर ब्यास नदी क्षेत्र में वाहन पड़े हैं।

बांकेबिहारी मंदिर की गलियों में पानी

मथुरा-वृंदावन में यमुना नदी उफान पर है। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में पानी भरने से नाव चल रही है। वृंदावन और मथुरा जाने वाले रास्तों में पानी भरने के कारण यातायात बंद है। मथुरा में 150 से अधिक कालोनियां और 29 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बांकेबिहारी मंदिर की गलियों में पानी है। आगरा में कैलाश मंदिर के गर्भगृह में पानी भरा है। पानी भरने के कारण श्मशान घाट में अंतिम संस्कार भी बंद हैं।
मेरठ में यमुना और गंगा सहित नदियों में अब जलस्तर में उतार है। लेकिन इन नदियों से क्षेत्रों में कटान जारी है। फसलें जलमग्न हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...