2022 Monsoon Weather: आज इन प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट,राजस्थान और गुजरात से मानसून की विदाई

नेशनल2022 Monsoon Weather: आज इन प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट,राजस्थान और...

Date:

मानसून अपनी विदाई के समय अब देश के कई राज्यों को तरबतर कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से 24 घंटे का अलर्ट यूपी,दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा आदि राज्यों जारी किया गया है। इन सभी राज्यों में झमाझम भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा के भी आसार हैं। उधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान गुजरात के कच्छ क्षेत्र से मानसून की वापसी हो गई है। अगले कुछ दिनों में बाकी हिस्सों से भी यह लौट जाएगा।  मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उप्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में गत बुधवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। दोपहर बाद तेज बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर मध्य महाराष्ट्र और बिहार में भी आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूवÊ राजस्थान,झारखंड,  हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड और तेलंगाना के अलावा महाराष्ट्र के विदर्भ, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश संभव है। मध्यप्रदेश में अब फिर से मानसून मेहरबान हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने अगले 24 घंटों में छतरपुर,मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़  जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि नर्मदापुरम एवं ग्वालियर समेत करीब 19 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर क्षेत्र के चलते प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इससे प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक जून से 21 सितंबर तक 44 इंच बारिश हुई है। जो सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक है। 

बुधवार को पूवÊ यूपी, पूवÊ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के जिलों और ओडिशा में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और दमन में मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है। दिल्ली और एनसीआर में हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ जिलों, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, मप्र के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...