Site icon Buziness Bytes Hindi

Heavy Rains Yellow Alert: उत्तराखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने मौसम अपडेट

werather

Heavy rains yellow alert, Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार मुंबई, पालघर, ठाणे, रत्नागिरी, रायगढ़, धुले, जलगांव और नासिक में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आठ सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मानसूनी बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में आज शुक्रवार को भारी बारिश होने के संकेत हैं। देश के पूर्वी हिस्से में गरज और चमक के साथ बारिश होगी। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को देश के 19 राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। इसके अगले दो दिन यानी 9 और 10 सितंबर को 14 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान है।

मुंबई में बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र के मुंबई, रायगढ़, पालघर, ठाणे, धुले, रत्नागिरी, जलगांव और नासिक में येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आठ सितंबर को यानी आज इन जिलों में भारी बारिश होगी है। गुरुवार को बारिश के कारण मुंबई के लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ा। कई जगह बारिश के कारण लंबा जाम लग गया। सरपट दौड़ती गाड़िया रेंगती दिखाई दीं।

जी20 के दौरान हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, जी20 शिखर सम्मलेन के दौरान नई दिल्ली में बारिश होने के संकेत है। मौसम विभाग ने सम्मेलन स्थल भारत मंडपम के आसपास नौ-10 सितंबर को बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अलग से जी-20 का मौसम बुलेटिन जारी किया है। इसके अनुसार, शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि आठ से 10 सितंबर के बीच तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में अलर्ट जारी

उत्तराखंड में देहरादून समेत पांच जिलों में आज शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से देहरादून, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Exit mobile version