Heavy Rain: बारिश का दौर जारी,बंद हुई 125 सड़कें दोनों ओर फंसे वाहन

उत्तराखंडHeavy Rain: बारिश का दौर जारी,बंद हुई 125 सड़कें दोनों ओर फंसे...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में इस समय बारिश का दौर जारी है। इसके चलते प्रदेश के सभी पर्वतीय क्षेत्रों में मलबा और बोल्डर आने से तीन राज्य मार्गों सहित 125 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। इन बंद मार्गों को खोलने के काम में 192 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। वहीं सड़क मार्ग के बंद होने से वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आज 31 मार्ग बंद हुए हैं। जिनमें से 63 सड़कों को एक दिन पहले से ही खोला गया था। अब ये सभी सड़के एक बार फिर से बंद हो गई हैं। कुल 94 अवरुद्ध मार्गों में से 37 को खोलने का प्रयास जारी है। जबकि 57 मार्ग अब पूरी तरह से अवरुद्ध हैं। इनमें तीन राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग के अलावा 50 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। 

Read also: UKSSSC Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में उत्तराखंड में बवाल, सड़कों पर उतरे युवाओं ने किया प्रदर्शन

इसके अलावा रविवार को पीएमजीएसवाई के छह मार्ग अवरुद्ध हुए थे। जबकि 76 मार्ग एक दिन पहले से बाधित हैं। कुल 82 अवरुद्ध मार्गों में से 14 मार्गों को खोल दिया गया है। शेष 68 मार्गों को खोले जाने की कार्रवाई जोरों से की जा रही है। सड़कों को खोलने के काम में लोनिवि की सड़कों पर 118 और पीएमजीएसवाई की सड़कों पर 74 जेसीबी मशीनों को काम पर लगाया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related