Site icon Buziness Bytes Hindi

संभल में भारी पोलिंग, 11 बजे तक यूपी में 26 प्रतिशत मतदान

sambhal chunav

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। 12 राज्यों की 93 सीटों पर 1300 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत आज EVM में कैद हो जायेगा। आज गुजरात की सभी 25 कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4के साथ ही उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है. इसके अलावा दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव की एक-एक और गोवा की सीटों पर भी आज मतदान है।

उत्तर प्रदेश की जिन 10 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है उनमें आगरा, आंवला,बदायूं,बरेली,एटा, फतेहपुर सीकरी, फ़िरोज़ाबाद, हॉर्स, मनिनपुरी और संभल लोकसभा सीटें शामिल हैं. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे तक संभल में भारी पोलिंग का सिलसिला जारी है, वहां सबसे ज़्यादा 30 प्रतिशत के करीब मतदान हो चूका है वहीँ बरेली में सुस्ती दिखाई दे रही है, वहां सबसे कम 23.60 प्रतिशत मतदान हुआ है. इनके अलावा आगरा में 25.87 , बदायूं में 26.02, एटा में 27.17, फतेहपुर सीकरी में 27.63, फ़िरोज़ाबाद में 24.42, हाथरस में 26.05 और मैनपुरी में 25.13 प्रतशत मतदान हुआ है। यूपी के तीसरे चरण में मुलायम परिवार की किस्मत दांव पर लगी है क्योंकि इन 10 में तीन सीटों पर यादव परिवार के लोग चुनाव लड़ रहे हैं. मैनपुरी से जहाँ अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं तो बदायूं से शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव और फ़िरोज़ाबाद से अखिलेश के चचेरे भाई तेज प्रताप यादव मैदान में हैं.

अगर हम 11 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत की बात करें पश्चिम बंगाल सबसे आगे और महाराष्ट्र सबसे पीछे चल रहा है. अन्य राज्यों में उत्तर प्रदेश- 26.12, असम- 27.34, गुजरात- 24.35, छत्तीसगढ़- 29.90, गोवा- 30.94, कर्नाटक- 24.48 और मध्य प्रदेश में 30.21 प्रतिशत मतदान हुआ है. महाराष्ट्र में मतदान के प्रतिशत को लेकर हर कोई हैरान है, महाराष्ट्र के वोटरों में इतनी उदासीनता कभी नहीं देखी गयी, आगे भी ऐसा ही रहा तो भाजपा-शिवसेना शासित इस राज्य में मतदान प्रतिशत 50% भी जाता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है.

Exit mobile version