Heatwave: तेज गर्मी में ये समस्याएं हैं आम, ऐसे करें बचाव

हेल्थHeatwave: तेज गर्मी में ये समस्याएं हैं आम, ऐसे करें बचाव

Date:

इन दिनों गर्मी ने सबकी बैंड बजा रखी है, साथ ही यही गर्मी कई बीमारियों को जन्म भी दे रही है। वहीं इन दिनों का बढ़ता तापमान कई समस्याओं को जन्म देता है, ऐसे में खुद का बचाव बेहद जरूरी है। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारें में और उनसे बचने के उपाय के बारें में भी- 

लू- 
इन दिनों लू की समस्या आम होती है, वहीं अगर इंसान को लू लग जाये तो स्वास्थ्य बेहद खराब हो जाता है। दूसरी तरफ गर्मियों के दिनों में हमें खुद के शरीर को ज्यादा से ज्यादा ठंडा रखने की कोशिश करनी चाहिये, साथ ही इस दौरान घर से भी बहुत कम ही बाहर निकलना चाहिये, इससे आप लू से बच सकते हैं। 

शरीर में पानी की कमी- 
गर्मियों के दिनों में अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है, ऐसा इस वजह से कहा जाता है क्योंकि इस दौरान पसीने के रूप में शरीर से पानी निकल जाता है। वहीं पानी जब इस रूप में बाहर निकल जाता है तो शरीर में पानी की कमी होने लगती है, इस वजह से पानी इस मौसम में अधिक मात्रा में पीना चाहिये।

गर्मी में अधिक पानी में रहना, कर सकता है बीमार- 
गर्मियों के दिनों में बहुत से लोग पानी में रहना पसंद करते हैं, लेकिन अधिक देर तक पानी में रहना कई बीमारियों को बढ़ावा देता है। वहीं जब हम पानी में रहते है तो हमारे शरीर का तापमान अलग होता है, इसके साथ ही जब हम उस तापमान से बाहर आते हैं तो शरीर का तापमान बदल जाता है, ऐसा में जुखाम होने की संभावना अधिक रहती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...