Site icon Buziness Bytes Hindi

Heat Wave: गर्मियों में ऐसे रखें पेट का ख्याल, बेहद है जरूरी

गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है, जोकि त्वचा को तो नुकसान पहुँचा ही रहा है, उसके साथ ही सेहत को भी खासा नुकसान पहुँचा रहा है। वहीं इन दिनों लोग खाने से ज्यादा पानी पर निर्भरता रखते हैं, जहाँ कई लोंगो को आपने कहते हुये सुना होगा कि इन दिनों भूख नहीं लगती है।

वहीं कभी आपने ऐसा सोचा है कि ऐसा होता क्यों है ?? बता दें इन दिनों पाचन तंत्र पर गर्मी का गहरा प्रभाव पड़ता है, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। वहीं इन दिनों आप अपने पाचन तंत्र का ख्याल कैसे बेहतरी के साथ रख सकते हैं आईये जानते हैं- 

जमकर पियें पानी, लिक्विड हैं सबसे बेहतर 
गर्मियों के मौसम में अधिकाधिक पानी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। बता दें कि इस मौसम में शरीर से पसीना काफी मात्रा में निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके साथ ही इस मौसम में आम पन्ना, नारियल पानी, जलजीरा, शर्बत आदि का सेवन करना चाहिये, क्योंकि यह सभी पेट को भी तंदुरुस्त रखते हैं।

 खायें सीजनल फल और सब्जियां- 
इस मौसम में सीजनल फल और सब्जियों का सेवन भी भरपूर मात्रा में करना चाहिये, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते रहते हैं। वहीं इस मौसम में लौकी, करेला, तरोई आदि की सब्जी पेट के लिये सर्वोच्च मानी गयी हैं। 

कई हिस्सों में खाये खाना, पेट रहेगा बेहतर 
वहीं गर्मियों के मौसम में एक बार खाना खाने से बेहतर है कि खाने को अलग अलग हिस्सों में बांट करके खाया जाये। वहीं खाने को कई हिस्सों में खाने से पाचन तंत्र पर बोझ नहीं पड़ेगा और आपका पेट चुस्त-दुरुस्त रहेगा।

Exit mobile version