Weather Update: मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का प्रकोप, इस दिन अब बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंडWeather Update: मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का प्रकोप, इस दिन अब...

Date:

देहरादून/लखनऊ। इस समय गर्मी अपने पूरे प्रचंड रुप में है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, फिलहाल आने वाले कुछ दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी देखने को मिलेगी, लेकिन 16 मई को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पश्चिम बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते फिर मौसम का मिजाज बदलने को आसार हैं। उप्र के अधिकांश जिलों में तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। उप्र में सर्वाधिक तापमान बांदा जिले का 49 डिग्री रिकार्ड किया गया है।  

Also read: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से बेहाल महाराष्ट्र, लू की वजह से 25 लोगों ने गंवाई जान

राजधानी में रविवार को सूरज के आंखें तरेरने से लोग गर्मी से दिनभर बेहाल रहे। इसके चलते देहरादून और आसपास के इलाकों में रविवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री पर पहुंच गया। गनीमत रही कि सूरज के साथ बादलों की लुकाछिपी का भी दौर जारी रहा। जिससे थोड़ी राहत रही। हालांकि, इसके बावजूद तापमान ने 38.4 डिग्री का आंकड़ा छू लिया, जिससे आम लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से चार डिग्री अधिक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री पर पहुंचा। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक बताया गया। 

न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा होने से जोरदार गर्मी देखने को मिली। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आज सोमवार को अब गर्मी से राहत मिलने वाली है। शनिवार की तुलना में रविवार को और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को कई मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान के 39 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहा। 

Also read: भीषण गर्मी ने किया बेहाल

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक भयंकर वाली गर्मी देखने को मिलेगी। लेकिन आज 16 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और पश्चिम बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 17 और 18 को रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ सहित पर्वतीय जनपदों में बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना थोड़ी कम ही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...