Site icon Buziness Bytes Hindi

गर्मियों में लू से बचाव के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय!

heat stroke home remedies

#image_title

लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मियों में लू का प्रभाव काफी रहता हो। ये गर्म हवा शरीर को बाहरी और अंदरूनी तौर से दिक्कत देती है। त्वचा में रूखापन, डिहाइड्रेशन की समस्या, एसिडिटी, जी मिचलाना, अपच जैसी समस्याएं हो जाती है। ऐसे में आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय अपनाने चाहिए, ये आपको गर्मी में लू से होने वाली समस्याओं से राहत देगा। चलिए जानते है।

आंवला

आंवला वात और पित्त दोष को संतुलित रखता है, इससे शरीर में ठंडक रहती है। इसका सेवन कफ को भी दूर रखता है। खासकर गर्मियों में कच्चे आंवले का सेवन फायदेमंद होता है। ये लू से होने वाले नुकसान से बचाता है। आप आंवला का जूस, पाउडर या मुरब्बे की तरह सेवन कर सकते है।

गुलकंद

गुलकंद गर्मियों में एसिडिटी, थकान, सुस्ती और शरीर मे जलन व खुजली की समस्या से राहत देता है। इसके अलावा, ये आंतों और पेट की समस्या में भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन आपको जरूर करना चाहिए।

बेल का शरबत

#image_title

बेल का शरबत बहुत लाभकारी माना जाता है, इसमें विटामिन सी और फाइबर होता है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। ये लू, सूखेपन और पाचन तंत्र को स्वस्थ करता है। आप रोजाना खाना खाने से पहले बेल के जूस का सेवन करे।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version