Site icon Buziness Bytes Hindi

Today weather update: तेज धूप से बढ़ी तपिश, गेंहू की फसल फोर्स मैच्योरिटी का शिकार

#image_title

नई दिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। फरवरी में पारा तेजी से बढ़ने लगा है। एनसीआर से अलावा यूपी में इसका असर देखने को मिल रहा है। फिलहाल सुबह और शाम हल्की सर्दी है। वहीं दोपहर में तेज धूप निकल रही है। जिसकी तपिश महसूस होने लगी है।

मौसम के तेज बदलाव के बीच मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि इस बार मार्च महीने में तापमान 40 डिग्री जा सकता है। इस बार अधिक तपिश के चलते समय से पहले फसलें पक सकती हैं। पिछले साल मार्च में आया मौसम में बदलाव अभी से जोर पकड़ने लगा है।

ऐसे में इस मौसम में गेंहू की फसल फोर्स मैच्योरिटी का शिकार हो रही है। इससे फसलों का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होगा। CSA के मौसम विभाग ने पिछले पांच दशकों के डेटा का अध्ययन किया है।

फरवरी में बढ़ने लगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। तापमान अब ऊपर की ओर चढ़ना शुरू हो गया है। अगले एक हफ्ते में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में परिवर्तन देखने को मिलेगा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

फरवरी के आखिरी हफ्ते तक गर्मी से फिलहाल राहत की संभावना नहीं। मेरठ में तापमान 14 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। नोएडा में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। नोएडा और गाजियाबाद में तेज धूप होने से गर्मी असर दिखाएगी। गाजियाबाद का तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। नोएडा में तापमान 15 से 29 डिग्री के बीच रहेगा।

Exit mobile version