Site icon Buziness Bytes Hindi

Heart Attack In Animals: इंसान ही नहीं पशुओं में भी बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, शोध में हुआ खुलासा

मेरठ। अब तक हार्ट अटैक का खतरा और इससे होने वाली मौत के मामले में मनुष्य ही नंबर एक पर थे। लेकिन अब चौकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसमें पशुओं में भी हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खासतौर पर दुधारू पशुओं में हार्ट अटैक से मौतें हो रही है। इन पशुओं में भैंस,गाय के अलावा अन्य मादा दुधारू पशु शामिल हैं। हिसार स्थित पशु चिकित्सा एवं विज्ञान शोध में यह खुलासा हुआ है। हिसार में रिसर्च स्कालर डा0 तरूण कुमार जो कि मेरठ के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि बिल्लियों और कुत्तों में इंसानों जैसी बीमारी पाया जाना समान्य बातें हैं। लेकिन अब दुधारू पशुओं में इंसान में पाई जाने वाली दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते पालतू पशुओं में मौतों की संख्या बढ़ रही है। उनका कहना है कि हालांकि ये बीमारियां पहले भी होती थी। लेकिन उन पर कोई ध्यान नहीं देता था। लेकिन पशुओं के लिए इकोकार्डियोग्राफी मशीन से जांच करने पर पशुओं में मौत का कारण हार्ट अटैक जैसी बीमारी अधिक सामने आ रही है।

Read also: Breaking News Today: राष्ट्रपति भवन के ऊपर ट्रैकिंग डिवाइस के साथ उड़ती चील के मिलने से हड़कंप

यह मशीन ऐसे ही पशुओं के ऊपर काम करती है। जैसे मनुष्य के लिए ईसीजी या इकोकार्डियोग्राफी मशीन काम करती है। इस मशीन के जरिए पशुओं में यह पता लगाया जात है कि उनमें हृदय रोग का खतरा कितना है। इसके अलावा उसका क्या इलाज किया जा सकता है। पशु चिकित्सक डॉ0 तरुण का कहना है कि हम पशुओं में होने वाली दिल की बीमारी पर रिसर्च कर रहे हैं। जिससे पशुओं को भी बचाया जा सकें। छोटे पशुओं पर रिसर्च चल रही है। बड़े पशुओं में हृदय रोग पर भी अब रिसर्च की जा रही है।

Exit mobile version