Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी प्रकरण में हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट में लगी 25 अप्रैल

मेरठ। बसपा सरकार में मंत्री रहे मीट माफिया याकूब कुरैशी पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। मीट माफिया पूर्वमंत्री याकूब कुरैशी के मीट प्लांट पर कार्रवाई के लिए एमडीए की ओर से हाईकोर्ट में डाली गई याचिका पर कल यानी 20 अप्रैल को सुनवाई होगी।

Also Read :  UP News: दबंगों ने दलित युवक से जबरन चटवाया था पैर, अखिलेश ने की मुलाकत कर कहा, न्याय होगा…

 एमडीए ने मीट प्लाट पर कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। वहीं याकूब कुरैशी ने भी अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में एमडीए के खिलाफ लड़ने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। मीट माफिया याकूब के अवैध मीट प्लांट का शमन मानचित्र एमडीए द्वारा बिना स्वीकृत के बनवाया गया था। इस मीट प्लांट को तोड़ने को लेकर ही एमडीए ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

Also Read : Sex Racket: Hotel के कमरों में इस हालात में मिली लड़कियां तो शर्म से झुक गए महिला पुलिसकर्मियों के सर  

वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका दाखिल की है। इस मामले पर आगामी 25 अप्रैल को सुनवाई संभव है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में एमडीए पक्ष रखने के लिए अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सेवा ली है।

Exit mobile version