Site icon Buziness Bytes Hindi

Gyanvapi Masjid case: जिला जज कोर्ट में सुनवाई पूरी, कल आ सकता है कोई फैसला

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ज्ञानवापी मामला जिला जज को सौंपने और 8 सप्ताह में सुनवाई पूरी करने के निर्देश के बीच आज वाराणसी जिला जज कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी है, जिला जज ने फैसले को कल तक के लिए सुरक्षित कर लिया है। आज करीब मामले की 45 मिनट सुनवाई जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश कीं। अब इस मामले में कल कोर्ट कोई फैसला सुना सकता है। 

Also read: इस्लाम में मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाना हराम है, ज्ञानवापी केस में नयी याचिका

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए जिला जज की कोर्ट में केस ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। वहीँ जिला जज ने सख्ती से आदेश दिया कि कोर्ट के अंदर सिर्फ इस मामले से जुड़े वकील, वादी और प्रतिवादी पक्ष के लोग ही मौजूद रहेंगे। कड़ी सुरक्षा में आज हुई सुनवाई में कोर्ट हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के विचार सुने, कुल तीन याचिकाएं कोर्ट में दाखिल की गई थीं जिसमें दोनों पक्षों ने अलग अलग मांग की थी। 

Also Read : Gyanvapi Masjid controversy : कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा हटाए गए, 19 मई को दाखिल होगी सर्वे रिपोर्ट

हिन्दू पक्ष की और से ज्ञानवापी मस्जिद के एक सिरे पर स्थित शृंगार गौरी की दैनिक पूजा करने के अलावा वजूखाना के तालाब में मिले कथित शिवलिंग की पूजा, नंदी के उत्तर में दीवार तोड़कर मलबा हटाना, शिवलिंग की नापजोख और नमाज़ियों के लिए वजूखाना की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई है। मस्जिद परिसर में बने वुजूख़ाने के तालाब में मिले गोल पत्थर को हिन्दू पक्ष जहाँ शिवलिंग बता रहा है वहीँ  मुस्लिम पक्ष की ओर से उसे फव्वारा साबित करने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version