लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Snacks For Midnight – कई बार लोगो को देर रात भूख लगाती रहती है, ऐसे में अगर वे देर रात कुछ ऐसा खा ले जो उनकी सेहत के लिए सही नहीं है तो उन्हें वजन बढ़ने जैसी समस्याएं होने लगती है। इसीलिए आज हम आपको एक ऐसे टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स के बारे में बातएंगे, जिसे आप बिना हिचकिचाए खा सकते है। ये सेहत के लिए भी अच्छा है और खाने में भी लाजवाब है। तो चलिए जानते है इसके बारे में।
Read also: रसोई Bytes: गर्मियों के लिए बेस्ट है ये ठंडी – ठंडी शरबत !!
मखाना

मखाना काफी बढ़िया लेट नाइट स्नैक्स रहेगा, आप इसे तेल में तलने की बजाए रोस्ट करके खा सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे पहले से रोस्ट करके एयरटाइट कंटेनर में भी रख सकते है।
ओट्स

ओट्स खाने में हल्का होता है, आप आधी रात में भूख लगे तो इसे खा सकते है। आप चाहे तो मसाला ओट्स बना सकते हैं या फिर दूध में डालकर प्लेन ओट्स खा सकते हैं। ये हेल्दी डिश बेस्ट है।
Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं एगलेस चॉकलेट ब्राउनी, आएगी सबको पसंद!!
पनीर

पनीर भी हेल्दी स्नैक्स में से एक है, इसे आप क्यूब में काटकर उसपर हल्का चाट मसाला छिड़क कर 2 से 3 मिनट माइक्रोवेव में रख दें। बस लीजिए बन गया अपना लेट नाइट स्नैक्स।

