Monkeypox Cases News: तेजी से बढ़ रहे मंकीपॉक्स को लेकर डब्ल्यूएचओ ने दिए ये निर्देश,केरल में मिला एक और मरीज

हेल्थMonkeypox Cases News: तेजी से बढ़ रहे मंकीपॉक्स को लेकर डब्ल्यूएचओ ने...

Date:

नई दिल्ली। देश में मंकीपॉक्स तेजी से पांव पसारने लगा है। केरल में एक और नया मामला सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है। केरल स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि मलप्पुरम में एक 30 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण पाया है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति 27 जुलाई को कालीकट हवाई अड्डे पर पहुंचा था। उसमें लक्षण पाए जाने के बाद आइसोलेट कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि मरीज की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उसके माता-पिता सहित उसके निकट संपर्क में रहे लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस समय मंकीपॉक्स का यह पांचवां मामला सामने आया है। गत शनिवार को केरल के त्रिशूर में 22 साल के युवक की मंकीपॉक्स से मौत हो गई थी। मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण थे और वह संयुक्त अरब अमीरात से केरल लौटा था। युवक की रिपोर्ट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मंकीपॉक्स पॉजिटिव आई थी।

Read also: Uttarakhand Corona Update: कोरोना से एक दर्जन मौतें, तीन से चार गुना तक बढ़ गए संक्रमण के केस

केरल स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जानकारी दी है कि युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। उसके नमूनों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मरीज युवक था और उसमें बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी कोई दूसरी परेशानी नहीं थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मंकीपॉक्स के लक्षण छह से 13 दिन के भीतर दिखाई देते हैं। हालांकि यह कई बार पांच से 21 दिन का समय ले सकता है। संक्रमित होने पर अगले पांच दिन के भीतर बुखार, थकान,सिरदर्द और पीठ में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। बुखार होने के तीन दिन के भीतर त्वचा पर दाने आने लगते हैं। मंकीपॉक्स इस समय भले ही कोरोना की तरह से फैल रहा है लेकिन ये कोरोना जितना घातक नहीं है। मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आने पर घबराएं नहीं। लक्षणों से मंकीपॉक्स की स्थिति को समझते हुए इसका इलाज किया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related