Monkeypox Disease: देश में तेजी से बढ़े मंकीपॉक्स के मामले, सरकार ने गठि​त किया टास्क फोर्स

हेल्थMonkeypox Disease: देश में तेजी से बढ़े मंकीपॉक्स के मामले, सरकार ने...

Date:

नई दिल्ली। देश में अब मंकीपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंकीपॉक्स रोकने को केंद्र सरकार ने संक्रमण मामलों की निगरानी के लिए मंकी पॉक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। टीम का नेतृत्व नीति आयोग सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल करेंगे। इसके अलावा अन्य सदस्यों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, फार्मा और बायोटेक के सचिव को भी शामिल किया गया है। सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि देश में अब मंकीपॉक्स धीरे धीरे अपना पैर पसार रहा है। पिछले दिनों आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में आठ साल के बच्चे में मंकी पाक्स जैसी खतरनाक बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। 

Read also: सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम निर्णय : नोएडा के ट्विन टावर गिराए जाने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

मंकीपॉक्स को लेकर सरकार अब अलर्ट मोड में आ गई है। बीमारी को लेकर एयरपोर्ट,बंदरगाह आदि जगह निगरानी का काम तेज कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गत दिनों मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। मंकी पाक्स से पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया था। केरल और दिल्ली में अब तक कुल मिलाकर मंकीपॉक्स के पांच मामले सामने आ चुके हैं। गौरतलब है कि देश में केरल से गत 13 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला संक्रमित मरीज मिला था। कोल्लम शहर के रहने वाले 35 साल के इस मरीज में मंकीपाक्स संक्रमण पाया गया था। मंकीपाक्स से ग्रसित युवक यूएई से लौटा था। इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जॉर्ज ने बताया कि मरीज के सभी नमूनों की दो बार जांच हुई है। दोनों नमूनों की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। मरीज शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ है। त्वचा के धब्बे पूरी तरह से ठीक हैं। उसे आज छुट्टी दी जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...