COVID-19 4th Wave Fear: एक दिन में मिले कोरेाना के 148 संक्रमित,चौथी लहर की आशंका

हेल्थCOVID-19 4th Wave Fear: एक दिन में मिले कोरेाना के 148 संक्रमित,चौथी...

Date:

मेरठ/गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मेरठ और गाजियाबाद में एक दिन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मेरठ में जिनोम सिक्वेंसिंग के दौरान कोरोना के 22 सैंपलों की जांच में छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 32 हो गई है। मेरठ में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं गाजियाबाद में भी स्थिति काफी भयावह हो रही है। गाजियाबाद में 148 नए कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं 116 संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजोंं के मिलने से स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चौथी लहर की आशंका जताई है। 

Read also: Corona virus in North Korea: नार्थ कोरिया में कोरोना संक्रमण से हालात भयावह, अब तक छह की मौत, कई इलाकों में Lockdown

कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जिस तेजी से नए संक्रमित रोगियों संख्या बढ़ रही है उससे अब विशेषज्ञ चौथी लहर की आशंका जता रहे है। नोएडा में बीते 24 घंटे में 136 कोरोना संक्रमित मिले है। जबकि 106 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस समय सक्रिय मरीजों के लिहाज से गाजियाबाद और नोएडा जिला प्रदेश में टाप टेन पर है। पहले स्थान पर लखनऊ है। जहां पर 816 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में होम आइसोलेशन के अलावा अस्पतालों में 731 मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं। इनमें 17 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि एक संक्रमित को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। 

Read also: Covid: उत्तर कोरिया में कोरोना ने ढ़ाया कहर, लाखों लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की आशंका

जिला सर्विलांस अधिकारी के मुताबिक बीते सवा दो साल में कुल स्वास्थ्य होने वाले मरीजों में 102767 है। जबकि इलाज के दौरान मरने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 491 है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों में सीएम योगी ने गत बुधवार को टीम 9 के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त की थी। सीएम ने कहा था कि कोरोना की बदलती परिस्थितियों पर नजर रखी जाए। अस्पतालों में चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता के अलावा डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता की गहनता से परख की जाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...