मरीजों के लिये, AIIMS लाया स्कैन एंड शेयर क्यूआर कोड वाली सुविधा

हेल्थमरीजों के लिये, AIIMS लाया स्कैन एंड शेयर क्यूआर कोड वाली सुविधा

Date:

एम्स में यह खास सुविधा हुई शुरू, जल्द उठा सकेंगे लाभ

पिछड़े, गरीब और और वंचित वर्ग के जिन व्यक्तियों के पास स्मार्ट फ़ोन नही है, वैसे लोगों के लिये एम्स दिल्ली में एक अलग से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ऐसे लोगों के लिये अलग से काउंटर और केयोस्क की सुविधा सुबह 7 से 10 बजे दिन तक करने का सुनिश्चित किया गया है। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए मरीज अब आसानी से अपनी ABHA ID बनवा सकेंगे।

दिल्ली के आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस AIIMS में 21 नवंबर से मरीज अपनी ABHA ID यानी कि ‘आयुष्मान भारत हेल्ड एकाउंट बनवा सकेंगे। इस ID से ना सिर्फ मरीजों को रजिस्ट्रेशन में आसानी रहेगी बल्कि साथ ही साथ मरीजों के हेल्थ रिकॉर्ड डिज‍िलॉकर में सुनिश्चित और सुरक्षित हो जाएंगे।

अक्सर OTP की समस्या से कम पढ़े लिखे लोग ऐसी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, ऐसी में इसको देखते हुए नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी (NHA) ने स्कैन एंड शेयर क्यूआर कोड वाली सुविधा को लाकर काम को आसान कर दिया है।

इसका परिणाम ये निकल रहा है कि अब मरीज बड़े ही आसानी से और कम वक्त में समय रहते ओपीडी में रजिस्ट्रेशन करा पा रहें हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...