Heat Wave: गर्मियों के मौसम में नाक से आता है खून, ऐसे करें बचाव

हेल्थHeat Wave: गर्मियों के मौसम में नाक से आता है खून, ऐसे...

Date:

गर्मियों के मौसम में आमतौर पर कई लोंगो को नाक से खून आने की समस्या हो जाती है, वहीं कई लोंगो को यह समस्या परेशानी में डाल देती है। दूसरी तरफ नाक को फूटने को नकसीर कहा जाता है, जोकि बच्चों से लेकर बड़ों तक को हो जाती है, वहीं यह समस्या गर्मियों में बढ़ते तापमान और उस तापमान में शरीर के रहने से होती है।

इसके साथ ही कई लोग इस मौसम में अपनी नाक को कुरेद भी देते हैं, जिससे भी खून आने की संभावना बनी रहती है, साथ ही कई लोंगो को यह समस्या किसी संक्रमण, एलर्जी के कारण भी होती है। वहीं हमारी नाक के निचले हिस्से में खून अधिक बहता है, जहाँ से ही नाक फूटकर बहने की स्थिति बनती है, इस वजह से निचले हिस्से का बेहद ध्यान रखें।

वहीं अगर गर्मियों में नाक से खून आने वाला होगा तो शरीर इसके बारें में पहले से संकेत देता है, जिनमें से सिरदर्द, घबराहट, कानों में अजीब महसूस होना, शरीर में भारीपन जैसे लक्षण शामिल हैं। 

ऐसे करे बचाव नाक के खून बहने की स्थितियों से- 
अगर नाक से खून आने की समस्या बार बार होती है तो आप पर्याप्त मात्रा में पानी पियें, इसके साथ ही यदि गर्मी तेज हो तो जरूर ही पानी पीकर निकले। इसके साथ ही गर्मियों में घर से निकलते समय गमछा, दुपट्टा आदि डालकर निकले, वहीं अगर यह समस्या आपको होती रहती है तो आप पानी एक बोटल हमेशा अपने पास में रखें।

अगर बाहर आपको नाक से खून आने की दिक्कत होती है तो अपने सिर को पीछे की तरफ झुकायें और कुछ देर उसी स्थिति में रहें, वहीं थोड़ी देर बाद सिर में पानी डालें, जिससे स्थिति बेहतर होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related