Site icon Buziness Bytes Hindi

Health: तरबूज देता है स्किन को फायदे, ऐसे करें प्रयोग

गर्मियों में तरबूज को पानी की कमी दूर करने वाला माना जाता है, इसके साथ ही स्वास्थ्य को भी यह कई लाभ पहुँचाता है। इसके साथ ही यह स्किन से लेकर शरीर के वजन तक को घटाने में काम आता है, वहीं इसका छिलका से अंदर तक फल सभी शरीर के लिये लाभदायक है। 

अगर हैं झुर्रियां, तो तरबूज का करें इस्तेमाल- 
तरबूज के छिलके के द्वारा आप स्किन की झुर्रियों को कम कर सकते हैं, क्योंकि इसमें फ्लेवोनोइड्स, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होते हैं। जहाँ इसके लगातार इस्तेमाल से स्किन की झुर्रियां कम हो जाती हैं। 

अगर हैं दाग-धब्बे, तो ऐसे पाये छुटकारा-
अगर आपकी स्किन पर दाग धब्बें हैं तो आप तरबूज के छिलके और इसके फल के रस को लगाकर इन्हें जड़ से खत्म कर सकते हैं, क्योंकि इसमें स्किन को हल्दी बनाने के गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही अगर नियमित रूप से तरबूज के छिलके को स्किन में रगड़ा जाये तो यह फ्री रेडिकल्स को भी कम करता है। 

एक्ने की परेशानी होगी दूर- 
तरबूज का छिलका आपकी स्किन से एक्ने और पिंपल्स को दूर भगा सकता है, जहाँ इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं और त्वचा की गहराई से सफाई हो जाती है।

Exit mobile version