Health Tips: ऐसे करें आलू का सेवन, नहीं बढ़ेगा मोटापा

लाइफस्टाइलHealth Tips: ऐसे करें आलू का सेवन, नहीं बढ़ेगा मोटापा

Date:

आलू को लोग शुगर बढ़ाने और मोटापा बढ़ाने का कारण मानते हैं, ऐसे में कई लोग आलू का सेवन पूरी तरह से बन्द कर देते हैं, या इसे कम कर देते हैं। वहीं आलू को हम जितना नुकसानदेह मानते हैं, वह उतना नुकसानदेह होता नहीं है। वहीं ऐसा माना जाता है कि सभी लोग आलू का सेवन गलत तरीके से करते हैं, इस वजह से मोटापा और डायबिटीज की समस्या बढ़ने लगती है, ऐसे में आईये जानते हैं कि आप आलू का सेवन सही तरीके से करके कैसे ठीक रह सकते हैं। 

ऐसे करें आलू का सेवन- 

1. अगर आप वजन कम करना चाह रहें हैं, तो ऐसे में आलू को खाने से बाहर करने की जरूरत नहीं है। इसे आप उबाल करके ठंडा करके खा सकते हैं, वहीं उबला आलू खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, साथ ही इस दौरान भूख भी नियंत्रित रहती है। 

2. बैली फैट को कम करने के लिये आलू को बिना छीले ही खा जायें, इससे जल्द ही बैली फैट की समस्या कम हो जायेगी, इसके साथ ही यह डायबिटीज को भी नियंत्रित करता है। 

3. वहीं इन समस्याओं को नियंत्रित करने के लिये आप फ्राइड आलू का सेवन कतई न करें, आप इस दौरान आलू को भूनकर या बेक करके सेवन करें। 

4. वहीं एक बार में अधिक आलू एक साथ न खायें, क्योंकि ऐसा करने से मोटापे को बढ़ावा मिलता है, अधिकतम 170 ग्राम आलू का सेवन एक बार में करना चाहिये। 

5. वहीं हमेशा ठंडे आलू का सेवन करना चाहिये, जोकि स्टार्च मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, साथ ही अतिरिक्त चर्बी को घटा देता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related