Site icon Buziness Bytes Hindi

Health: गर्मियों में आँखों में हो सकती हैं ये समस्याएँ, ऐसे करें बचाव

इन दिनों में पूरे उत्तर भारत में गर्मियों ने कहर मचा रखा है, ऐसे में शरीर के नाजुक अंगों की देखभाल इस दौरान बेहद जरूरी होती है। वहीं इन गर्मियों में घर से बाहर निकलते ही सूरज की तल्ख किरणें और गर्म हवाएं हमारी आँखों को नुकसान पहुँचाती हैं, वहीं गर्म हवाओं के कारण हमारे आँखों की नमी सूख जाती है। जिसके कारण हमारी आँखों में एलर्जिक रिएक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं, ऐसे में हमें इनका बेहद बचाव करना चाहिये।

दूसरी तरफ इस दौरान कई लोग AC में रहना पसंद करते हैं, वहीं ज्यादा देर एसी में भी रहना अधिक हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह भी आँखों को नुकसान पहुँचाता है, जहाँ आँखे सूख जाती हैं। 

गर्मी की धूप ऐसे डालती है आँखों में असर- 
बता दें कि गर्मियों की धूप में अल्ट्रावायलेट किरणों की मात्रा 3 गुना ज्यादा होती है, जिसका असर सीधा आँखों पर पड़ता है, इसके साथ ही आँखों में UV किरणों से आँखों के ऊपर बनी टियर सेल यानी आंसुओ की परत खराब होने लगती है।

दूसरी तरफ यह स्थिति कार्निया के लिये भी हानिकारक बताई जाती है, जहाँ मौसम में बाहर से उड़ने वाली धूल आँखों में एलर्जी पैदा कर देती है, साथ ही अत्यधिक गर्मी के कारण आँखों के आंसू सूख जाते हैं, जिससे आँखों में कई समस्यायें पैदा हो जाती हैं। 

ऐसे करें बचाव-
1. सर्वप्रथम तो आँखों में साफ-सफाई का बेहद ध्यान रखें।

2. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि वहाँ इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। 

3. इसके साथ ही खुद से आँखों का इलाज न करें, अधिक समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाये।

4. दूसरे का तौलिया, तकिया आदि इस्तेमाल न करें। 

5. खाने या किसी चीज को छूने से पहले अपने हाथों को अवश्य धो लें।

Exit mobile version