हमारी चेहरे की सुंदरता हमारी मुस्कान से बढ़ती है, अगर खुलकर हँसा जाए तो हमारे चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है। वहीं इस सुंदरता को बढ़ाने में दाँत अहम रोल अदा करते हैं, वहीं अगर दाँतो में धब्बों का साया आ जाये तो हमारी सुंदरता कम हो जाती है। वहीं कुछ धब्बे रगड़ करके ब्रश करने पर भी नहीं जाते हैं, ऐसे में इन्हें कैसे दूर किया जाये, आईये जानते हैं-
जरूरी है दाँतो की बेहतर सफाई-
हमें अपने दाँतो की सफाई धब्बों के दौरान अधिक करनी है, इस बात का हमें बेहतरी से ख्याल होना चाहिये। इसलिए हमें इस दौरान दिन में दो बार ब्रश करना चाहिये, साथ ही उपयुक्त मात्रा में माउथवाश भी करें जिससे दाँतो में खाना न फँसे।
यह हैं काम की चीजें इनका बनायें साथ-
इस दौरान दाँतो को साफ करने के लिये सोडियम फ्लोराइड माउथ रिंस का प्रयोग भी किया जा सकता है, जिससे दांतों में लगे धब्बों को छुड़ाने में आसानी होगी। वहीं इसका प्रयोग करने पर हमें इस बात का भी ध्यान रखना है कि हम इसका ज्यादा प्रयोग न करें। बता दें कि फ्लोराइड का ज्यादा प्रयोग नये धब्बों को जन्म दे सकता है।
इन चीजों से बनायें दूरी-
इसके साथ ही अधिक शुगर वाले फल और मसालेदार खाने से हमें बचना चाहिए, क्योंकि इनके प्रयोग से हमारी समस्या और भी बढ़ सकती है। इसके साथ ही बराबर फ्लॉसिंग का प्रयोग भी करें क्योंकि इससे व्हाइट स्पॉट जल्दी खत्म होते हैं।
इस दौरान यह चीजें हो डाइट में शामिल-
इसके साथ ही इस दौरान हमें कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन-D से युक्त चीजों का सेवन करना चाहिये, क्योंकि इनको ग्रहण करने से ओरल हेल्थ को बढ़ावा देने वाले कई तत्व प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही रात में सोते समय मीठा खाने से बचें।
